50 विद्यार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
• बिजनेसप्लस
यमुनानगर | भारतसरकार के उपक्रम निस्बार्ड (एनआईईएसबीयूडी) द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटर अकाउंटिंग एवं टेली पर आधारित उद्यम कौशलता एवं विकास कार्यक्रम में पढ़ रहे 50 से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह उपक्रम सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। इस अवसर पर उपक्रम के अधिकारियों द्वारा प्राइवेट कंपनियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें करीब 42 विद्यार्थियों को नौकरी दी गई। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर विनय गुप्ता ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को इस प्रकार के कोर्स करवाकर नौकरी दिलवाना एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बेरोजगारी को दूर करके कमजोर वर्ग का विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री गणेश इंस्टीट्यूट के संचालक मौजूद थे। इस उपक्रम के साथ जुड़े श्री गणेश इंस्टीट्यूट के संचालक राहुल महेंद्रू पूजा महेंद्रू मौजूद रहे।
जोड़ोंके दर्द जांचने का शिविर आज : यमुनानगर।गोबिंदपुरी रोड़ स्थित नित्य फिजिय़ो थेरेपी सेंटर में आज जोड़ों के दर्द का स्पेशल क्लीनिक लगाया जा रहा है। इसमें डॉ. नित्यनंद द्वारा मुख्यता बीमारियां जैसे की सरवाइकल, जोड़ों का दर्द, कंधा दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, अधरंग, वजन बढ़ना आदि सभी प्रकार की जोड़ों की बीमारियों का फिजियों थेरेपी द्वारा इलाज किया जाएगा।