पुलिस ने पकड़ा भगोड़ा आरोपी
पुलिसनेबीती रात एक भगोड़े आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि पीओ स्टाफ से सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, एएसआई सुरेश कुमार, सुमेर कुमार थाना पिहोवा से हवलदार चांदी राम की टीम ने हरीनगर यमुनानगर वासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना पिहोवा में 2010 में आपराधिक मामला दर्ज है। अदालत में निर्धारित तिथि पर पेश होने पर कोर्ट ने आरोपी को 29 अक्टूबर को भगोड़ा घोषित किया था।