पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलावड़ से थाना छप्पर रोड की हालत जर्जर

कलावड़ से थाना छप्पर रोड की हालत जर्जर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | गांवकलावड़ से थाना छप्पर को जाने वाली सड़क की हालत बहुत ही जर्जर है। सड़क में गड्ढे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक काफी समय से सड़क की मरम्मत भी नहीं हुई। इसके बारे अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया परंतु कुछ भी नहीं हुआ। यहां से हजारों की संख्या मे आवाजाही रहती है। यहां तक कि बर्म भी सही नहीं है। ग्रामीण विकास राणा, आशू चौहान, गौरव, अभिषेक, प्रदीप कुमार, रणधीर सिंह, मोहन लाल शर्मा, गुलाब ने बताया कि गांव मे घुसते ही टूटी सड़क का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पैच वर्क किया जाता है परंतु यह केवल कुछ दिन मे ही उखड़ जाता है। इस पर लुक नहीं जम पाता और ही यह कोई स्थाई समाधान है।