लघु नाटिका में दिया स्वच्छता का संदेश
यमुनानगर | रटौलीरोड स्थित स्प्रिंगफिल्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह मुख्यातिथि रहे। डीसी डाॅ. एसएस फुलिया वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसमें जाकिर कश्मीरी की कहानी पर आधारित कर्मावाली नाटक का बच्चों ने मंचन किया। साथ ही लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। मुख्यातिथि ने कहा कि गैर सामाजिक तत्व जो भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को आहत करते हैं, उनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह साहनी ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने और बाल मजदूरी जैसी बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरुकता लाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल निदेशक नीता जौहर ने मुख्यातिथि अन्य अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल निदेशिका मधु साहनी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रिंसिपल वीना चोपड़ा ने स्टूडेंट्स को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।