- Hindi News
- लेक्चरर्स ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
लेक्चरर्स ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
हरियाणालेक्चररएसोसिएशन की ओर से विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल विधायक को ज्ञापन सौंप गया। जिसमें हसला पदाधिकारियों के तबादले रद्द करन की मांग की गई।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सचिव हरपाल सिंह ने 27 28 जुलाई को हसला पदाधिकारियों के गलत ढंग से तबादले कर दिए गए। इसी वजह ये थी कि एसोसिएशन जुलाई 2014 में प्राध्यापकों के अनुचित ढंग से किए गए रेशनेलाइजेशन का शांतिपूर्वक ढंग से विरोध कर रहे थे। अधिकतर मामलों में विभिन्न स्कूलों में कार्यरत प्राध्यापकों को सरप्लस घोषित कर पद सहित उठा दिया गया। जहां स्टूडेंटस पीरियड की संख्या के मुताबिक उनके पद सरप्लस नहीं बनते थे। हसला ने कभी उचित रेशनेलाइजेशन का विरोध नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधान सचिव ने दबाव बनाने के लिए हसला के 11 पदाधिकारियों के अंतजिला स्थानातंरण कर दिए। इन आदेशों को रद्द करवाने के लिए शिक्षा मंत्री प्रधान सचिव से अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया। हसला प्रधान दयानंद दलाल अन्य ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई। जिस पर उच्च न्यायालय ने स्टे आर्डर दे दिए। हसला पदाधिकारियों ने प्रभावित प्राध्यापकों का तबादला आदेश वापस करवा कर उन्हें राहत देने की मांग की। इस संबंध में हसला की ओर से न्यायालय में दायर याचिका को बिना शर्त वापस ले लिया जाएगा। मौके पर हसला पदाधिकारी मौजूद रहे।