पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े, 6 वारदातें कबूली

चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े, 6 वारदातें कबूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> पुलिस का दावा यमुनानगर में घटना को अंजाम देने के बाद चले जाते थे यूपी > और वारदातों का हो सकता है खुलासा

भास्करन्यूज | यमुनानगर

चेनस्नेचरगिरोह के दो बदमाशों को सीआईए स्टाफ ने काबू किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मुजफ्फरनगर से पल्सर बाइक पर सवार होकर यमुनानगर शहर में चेन स्नेचिंग करते थे। चेन स्नेचिंग करने के बाद गुप्त रास्तों से होकर यूपी चले जाते थे।

एसपी वेद प्रकाश गोदारा के पुलिस प्रवक्ता जगबीर सिंह ने बताया कि शहर में हो रही झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए एसपी ने सीआईए पुलिस के उप निरीक्षक रणधीर सिंह, मोहन लाल, सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह, रामकुमार, मनोज कुमार मुख्य सिपाही आजाद सिंह की टीम बनाई थी। टीम द्वारा कलानौर पुल के पास गुप्त सूचना के पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस ने काबू लिए। पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी यूपी के जानसठ के राजपुरकलां निवासी रमजान और मुजफ्फरनगर के किदवई नगर निवासी सलमान ने बताया कि उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। इसमें थाना शहर यमुनानगर से चेन स्नेचिंग की चार, एक थाना शहर जगाधरी एक थाना फर्कपुर में वारदातें आरोपियों ने कबूल की है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है जिनसे और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।