पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी जेल के सरकारी बंगले से एक्टिवा चोरी

डीएसपी जेल के सरकारी बंगले से एक्टिवा चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | जिलाजेल जगाधरी में डीएसपी जेल के सरकारी बंगले से उनकी एक्टिवा चोरी हो गई। डीएसपी ने चोरी का आरोप पीएन पर लगाया है। वहीं इसको लेकर शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक एक्टिवा का कोई सुराग नहीं लगा है। जिला जेल से इस तरह डीएसपी की एक्टिवा चोरी होने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। क्योंकि जेल के अंदर जाने और बाहर आने वाले वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर रहती है। लेकिन इसके बाद भी डीएसपी की एक्टिवा उनके सरकारी बंगले से चोरी हो गई।

डीएसपी जेल ने जो शिकायत जगाधरी पुलिस को दी है उसमें बताया है कि पांच दिसंबर को सरकारी बंगले से एक्टिवा चोरी हो गई। चोरी होने का पता चला तो उसकी तलाश भी की लेकिन कुछ सुराग नहीं लग सका। इसके कई दिनों बाद शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को पांच सप्ताह बाद शिकायत मिली।

घरके अंदर खड़ी थी : डीएसपीजेल सुभाष चंद ने शहर जगाधरी पुलिस को बताया कि 2013 मॉडल एक्टिवा घर के अंदर खड़ी थी। दिन में ही घर से एक्टिवा गायब हो गई। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान जांच की तो पता चला कि एक्टिवा को पीएन सुमेर सिंह ले गया था इसके बाद वह एक्टिवा लेकर नहीं आया। सब इंस्पेक्टर भाग सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।