पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकारबपुर के लोग बोले, इससे अच्छा तो पंचायत थी, सफाई तो हो जाती थी

मुकारबपुर के लोग बोले, इससे अच्छा तो पंचायत थी, सफाई तो हो जाती थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससेअच्छातो हम पंचायत में ही ठीक थे। जब से नगर निगम में शामिल हुए हैं तब से गांव का माहौल नारकीय हो गया है। गांव की गलियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। समय पर सफाई नहीं होती। छह माह में एक कर्मचारी आता है जो सफाई नहीं करता उल्टा लोगों पर रौब झाड़ कर चला जाता है। ये व्यथा है नगर निगम में शामिल हुए गांव मुकारबपुर के लोगों की। लोगों ने अब रविवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर को शिकायत देने की प्लानिंग की है।

गांव मुकारबपुर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के गठन के दौरान निगम में शामिल किया गया था। इससे पहले यहां पंचायत थी। गांव के जरनैल सिंह, राजकुमार, भूषण लाल, संजीव कुमार, रामकुमार, रॉकी, अजय, बंटी, सुरेंद्र, दीपचंद का कहना है कि अब गांव में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।

गांव की गलियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इनकी नियमित रूप से सफाई नहीं होती। निगम की तरफ से गांव में सफाई के लिए मात्र एक कर्मचारी लगाया गया है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी उनके गांव का ही है इसके बावजूद वह छह महीने में एक बार ही सफाई करता है। अगर कोई उसे सफाई के लिए बोल दे तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। जिस वजह से गांव में गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है।

लोगों का कहना है कि मुकारबपुर में 300 से अधिक घर हैं। गांव की अधिकतर गलियां पहले ही तंग है दूसरा रही सही कसर गंदगी ने पूरी कर दी है। नालियां अटी होने से सारा गंदा पानी गलियों में बहता है। उनका ये भी आरोप है कि वार्ड की पार्षद निशा देवी ने तो उनकी गलियों में आज तक कदम ही नहीं रखा।

जोहड़हो चुका है ओवरफ्लो : मुकारबपुरके रामकुमार, जरनैल सिंह, राजकुमार भूषण लाल का कहना है कि यहां पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सारा पानी जोहड़ में जाता है जो अब ओवरफ्लो हो गया है। जिस वजह से पानी आगे नहीं जा पाता।

नगर निगम ने तो जाेहड़ को खाली करवाया है और ना ही यहां सीवरेज की व्यवस्था की है। लोगों का आरोप है कि जब वे निगम में शामिल हैं और सभी प्रकार के टैक्स दे रहे हैं तो उन्हें सुविधाएं क्यों नहींं दे रहे। यहां पर सीवरेज की व्यवस्था होनी चाहिए।

यमुनानगर | मुकारबपुर में जोहड़ ओवरफ्लो हैं और गलियों की सफाई भी नहीं हो रही।

लापरवाही हुई तो कार्रवाई करेंगे: ईओ

नगरनिगम के ईओ केके जैन का कहना है कि अगर सफाई कर्मचारी सफाई में लापरवाही बरत रहा है त