- Hindi News
- भास्कर की पहल पर 15 दिसंबर से प्रशासन शुरू करेगा रैन बसेरा
भास्कर की पहल पर 15 दिसंबर से प्रशासन शुरू करेगा रैन बसेरा
रीडर्स इंपेक्ट
जिलाप्रशासनने आखिरकार रैन बसेरा शुरू करने की सुध ले ही ली। प्रशासन द्वारा 15 दिसंबर को दो स्थायी एक अस्थायी रैन बसेरा की शुरुआत की जाएगी। रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से रेलवे स्टेशन नजदीक मखनलाल धर्मशाला, निरंकारी मंडल के सामने शुलभ शौचालय एवं जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक सुलभ शौचालय के ऊपर रैन बसेरा की व्यवस्था की जाएगी।
दैनिकभास्कर ने उठाया था मामला : जिलाप्रशासन द्वारा अभी तक रैन बसेरा शुरू नहीं करने का मामला दैनिक भास्कर ने 4 दिसंबर के अंक में उठाया था। भास्कर ने \\\'रैन बसेरा शुरू करने की बजाय रेडक्रॉस सचिव बोले, अभी तो ठंड कम हैÓ शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। हमने बताया था कि सर्दी बढ़ रही है लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक रैन बसेरा शुरू नहीं किया गया है। इस बारे में जब रेडक्रॉस सचिव से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि अभी तो सर्दी कम है। जनवरी तक रैन बसेरा शुरू कर देंगे। मामला जब डीसी डॉ. एसएस फूलिया के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने जल्द ही रैन बसेरा शुरू करने की बात कही थी।
रेडक्रॉसटीम पहुंचाएगी रैन बसेरा तक : रेडक्रॉसके नेतृत्व में बनाई गई टीम वाहन के माध्यम से शहर में दौरा कर देर रात तक फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरा में जाकर सोने के लिए प्रेरित करेंगे। 15 दिसंबर से शुरू होने वाले रैन बसेरे फरवरी माह तक चलेंगे।