- Hindi News
- 11 माह में 580 चोरियां, पुलिस से टूटने लगी आस
11 माह में 580 चोरियां, पुलिस से टूटने लगी आस
लोग क्या कहेंगे इसलिए थाने ही नहीं जाते
वीनानगर निवासी रीटा के घर 28 सितंबर को चोरी हुई थी। चोर घर से 80 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कई बार फोन पर पुलिस कर्मचारियों से चोर पकड़ने के बारे में पता किया तो उन्होंने मना कर दिया। अब रोज-रोज थाने भी तो नहीं जा सकते। थाना में जाने से अच्छा तो हमने सोच लिया कि जो हुआ उसे भूल जाना ही बेतर है।
घरके सामने से मेरी तो बोलेरो ही ले गए चोर
प्रोफेसरकॉलोनी निवासी पवन पुरी का कहना है कि 12 सितंबर को घर से बाहर से नई बूलेरो चोरी हो गई। पुलिस केस दर्ज करने से ज्यादा कुछ नहीं कर पाई है। कई बार थाने में पता किया लेकिन पुलिस हर बार एक ही जवाब देती रही अभी कोई वाहन चोर गिरोह नहीं पकड़ा जा सका है।
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
चोरचोरीकी घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं। देर सवेर पुलिस पीड़ित की शिकायत पर केस दो दर्ज कर लेती है लेकिन चोरों तक नहीं पहुंच पाती। पीड़ित परिवार थाना में एड़ियां घिसाते रहते हैं। जिस तरह से अनट्रेस मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है, ठीक उसी तरह से साल-दर-साल चोरियां भी बढ़ती जा रही हैं।
इस साल तो चोरियों ने कई साल का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए। 11 माह में ही पिछले साल से दो गुणा चोरियां हो गई हैं। पुलिस चोरी के 50 प्रतिशत मामलों को भी ट्रेस नहीं कर पाती। इससे पीड़ित परिवार की अब चोरी हुए सामान की आस टूटने लगी है।
सबसेज्यादा वाहन चोरी : पुलिसरिकार्ड के मुताबिक दस माह में अभी तक 580 चोरी के कुल मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 358 वाहन चोरी हैं। इसमें से पुलिस वाहन चोरी के मात्र 75 केस ही ट्रेस कर पाई है। 40 मामले अन्य चोरियों के ट्रेस हो पाए। जबकि 2013 में 287 मामले की चोरी के दर्ज हुए थे। एक साल हो गया है पुलिस 142 मामले ही ट्रेस कर पाई है। सबसे ज्यादा शहर एरिया में हैं और वाहनों की हैं।
दोसाल में दो चोरी, एक भी ट्रेस नहीं : कालिंदीकॉलोनी निवासी रिटायर शिक्षा अधिकारी कृष्णा ग्रोवर का। कृष्णा ग्रोवर के घर 2012 में पहली चोरी हुई थी उस समय चोर छह लाख रुपए का सामान ले गए थे। दूसरी चोरी इसी साल 18 सितंबर को हुई। इस बार चोर करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस दोनों में से एक भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। परिवार के लोगों ने अब मामला ट्रेस होने की उम्मीद भी छोड़ दी है।