सुबह धुंध
शाम को रिमझिम
कैसे बनता है वेस्टर्न डिस्टर्बन्स
अगले एक सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम
दिनअधिकतम न्यूनतम
रविवार15 9
सोमवार 17 5
मंगलवार 20 5
बुधवार 21 5
वीरवार 22 5
शुक्रवार 23 7
यमुनानगर | सर्दीके सीजन की पहली बरसात शनिवार को हुई, इस दौरान कुछ सेकंड के लिए ओलावृष्टि भी हुई, वहीँ ग्रामीण क्षेत्र में तो धुंध जैसा माहौल बन गया
वेस्टर्न डिस्टर्बन्सभारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफ़ान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अन्ध महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ़ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान नेपाल पर गिरा देता है। उत्तर भारत में रबी की फ़सल के लिए, विशेषकर गेहूं के लिए, यह तूफ़ान आवश्यक होते हैं।
अगले48 घंटे होती रहेगी बारिश बढे़गी धुंध
मौसमविभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटों तक बारिश रुक-रूक कर जारी रहेगी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में सूरज भी दिखता रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे धुंध बढ़ेगी।
रुलाएगाप्याज
वेस्टर्नडिस्टर्बन्स से बिना मौसम बरसात होने से प्याज और सब्जियों की पैदावार पर इसका असर पड़ेगा। नासिक में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओले से अंगूर, अनार, पपीता, चीकू की फसल पर असर पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी वजह से प्याज के दाम बढ़ सकते हैं।
यमुनानगर | सर्दीकी पहली बरसात शनिवार तड़के शुरू हुई और देर शाम तक चलती रही। दिनभर हुई बूंदाबांदी से अब ठिठुरन बढ़ेगी जिससे लोगों को सर्दी का एहसास ज्यादा होगा। शनिवार को जिले में आठ एमएम बरसात हुई। अगले दो दिनों तक बरसात होने के आसार हैं। बूंदाबांदी से तापमान में भी कमी दर्ज की गई। सुबह से हो रही बूंदाबांदी के चलते शनिवार को लोग दिनभर घरों में दुबके रहे क्योंकि ठंड काफी बढ़ गई थी। ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। शनिवार को जिले में अधिकतम 19 न्यूनतम 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शनिवार होने के बावजूद बाजारों की रौनक गायब दिखी। हालांकि स्कूल जाने वाले स्टूडेंट को राहत मिली है। क्योंकि दूसरा शनिवार होने के कारण स्टूडेंट की छुट्टी रही और वहीं रविवार को भी छुट्टी है। बूंदाबांदी से दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे जिससे दोपहर को