स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया
यमुनानगर | ग्रामीणयुवती विकास मंडल धौडंग के सहयोग से गांव धौडंग में संपूर्ण स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री जन धन योजना तथा महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच शरबती देवी मुख्यातिथि रही। मौके पर खालसा काॅलेज के प्रोफेसर उदयभान ने स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता भगवान का रूप होता है, जहां स्वच्छता होती है वहां पर किसी प्रकार की बीमारी नहीं रहती। इसलिए हमें अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एमएलएन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. निर्मल सिंह ने जन-धन योजना पर विस्तार से बताया। हम सब का कर्तव्य है कि योजना के तहत बैंक में अपना खाता खुलवाएं और हमें अपने भविष्य के लिए बचत भी करनी चाहिए। युवा मंडल बैंडी के अध्यक्ष अशोक धीमान ने हा कि हमें अपनी लड़कियों को पढ़ाना चाहिए और पढ़ा लिखाकर उन्हें योग्य बनाए। लड़कियां हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं। इसलिए हमें लड़का लड़की में भेदभाव करके उन्हें एक समान समझें।