पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो कारों की टक्कर में चार लोग घायल

दो कारों की टक्कर में चार लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | जठलाना-खजूरीरोड पर दो कारों की टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। गांव बदरपुर निवासी कंवरपाल गन्ने की भरी ट्राली को लेकर यमुनानगर रहा था। खजूरी गांव के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी बीच ट्रॉली मालिक लेबर लेने गांव में गया और लेबर को एक गाड़ी में लेकर वापस रहा था। इस दौरान जब वह गन्ने की ट्रॉली के पास लेबर गाड़ी से उतारने लगा तो जठलाना के ओर से रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने ट्रॉली मालिक की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में बैठे चार लोग घायल हो गए। आरोपी मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बदरपुर निवासी कंवरपाल, गांव निवासी उद्यम सिंह, चंडी राम, सत निरंजन घायल हो गया। चारों घायलों को आसपास के लोग ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां वह उपचाराधीन हैं।