सोलो डांस में चित्रा प्रथम
हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज मंें फ्रैषर पार्टी टैलेंट शो का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम एवं द्वीतिय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
हरियाणाइंजीनियरिंगकॉलेज जगाधरी में टैलेंट शो का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ष के छात्रों ने सोलो सिंगिंग, डूएट सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, इंस्टूमेंट सोलो, मिमिकरी और पोइट्री जैसी बहुत सी प्रतियोगिताएं सोलो सिंगिंग में तनिषा प्रथम और हिमांशी भसीन द्वितीय स्थान पर रही। डूएट सिंगिंग में जयेश और तनवीर प्रथम और आकाश और तेजस्वी द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप सिंगिंग में जयेश, सन्नी, तनवीर, राहुल राज, यूषा का ग्रुप प्रथम रहा। सोलो डांस में चित्रा प्रथम और शौकीन दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में प्रियंका मल्होत्रा, प्रियंका मास्ता, दिव्या ढींगरा,रूपाली ओबराय और रहमत कौर का ग्रुप प्रथम रहा और देवेन्द्र सिंह, केशव चंद, नवजोत सिंह सिंधू, गुरप्रीत सिंह का भंगड़ा ग्रुप दूसरे स्थान रहा, इंस्टूमेंट सोलो में राहुल राज प्रथम, मिमिकरी में बीबीए प्रथम वर्ष का जितेन्द्र और पोएट्री में बीटेक की छात्रा अभिलाषा प्रथम रही।इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कुलदीप सिंह, रजिस्ट्रार फाइनेंस मैडम प्रतिभा उपस्थित रही।