पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएड के कंवल ने सबसे अच्छा भाषण दिया

डीएड के कंवल ने सबसे अच्छा भाषण दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन यमुनानगर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

संतनिश्चलसिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अंजू वालिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने वक्तव्य द्वारा हिंदी की बदलती हुई स्थिति पर विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी भाषा को महत्व दिया।

भाषण प्रतियोगिता में कंवल (डीएड) प्रथम, नीतू रानी (बीएड) द्वितीय तथा निशा, सुखविन्द्र (बीएड) तृतीय रही। कविता पाठ में दीप (बीएड) प्रथम, गुरप्रीत (बीएड) द्वितीय तथा निधि आरती तृतीय रही। निर्णायक मण्डल के सदस्यों सुनीता अग्रवाल, श्रीमती मीनाक्षी पंजेटा एवं श्रीमती रेखा शर्मा ने गूढ़ विचार मंथन के बाद इनका चयन किया।

डॉ. अंजू वालिया ने हिन्दी भाषा को महत्व देते हुए कहा कि हमें हिन्दी भाषा की तुलना अन्य भाषाओं से नहीं करनी चाहिए तभी हिंदी भाषा का जो सम्मान हमारे हृदय में हैं, वह हमेशा बना रहेगा, चाहे हम अन्य कितनी भाषाओं के ज्ञाता हो जाए। सुनीता अग्रवाल ने हिन्दी भाषा को सम् पूर्ण विश्व में अद्भुत, निराली एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों की भाषा कहा है।

इस अवसर पर समस्त शिक्षक वृंद उपस्थित रहा। कार्यक्रम संचालन हिन्दी परिषद के सदस्यों सुनीता अग्रवाल एवं मीनाक्षी पंजेटा द्वारा किया गया। मंच संचालन बीएड की छात्राएं आरती निधि द्वारा किया गया।