- Hindi News
- खेलों में कॅरिअर बनाएं युवा : बुद्धिराजा
खेलों में कॅरिअर बनाएं युवा : बुद्धिराजा
यमुनानगर | सेठजयप्रकाश बहुतकनीकी दामला में दो दिवसीय नेशनल स्टाइल कबड्डी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रिंसिपल अनिल बुद्धिराजा ने किया। उन्होंने कहा कि वो समय गया जब खेल खेल होते थे। अब तो इनमें कॅरिअर है। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। यही कारण है कि आज युवा खेल की तरफ काफी आकर्षित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों ने देश की पहचान बनाई है। प्रतियोगिता में सीआर पॉलीटेक्निक, वीटीआई रोहतक, जीपी झज्जर, नारनौल, हिसार, नरवाना, आदमपुर, निसाना, सांगी, सांपला की टीमें खेल रही है। पहले दिन जीपी हिसार ने नरवाना को 55-22 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार झज्जर ने नारनौल को 49-20 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।