पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास

पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास

यमुनानगर|खिजराबादथाना के गांव बहादुरपुर के नजदीक खनन माफिया ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई सतीश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अवैध खनन कर गांव बहादुरपुर के रास्ते से रेत बजरी से भरे ट्रक लेकर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उसने पुलिस टीम के साथ बहादुरपुर टी-प्वाइंट के नजदीक वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान उन्हें एक ट्रक आता दिखाई दिया। उन्होंने जब ट्रक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी चालक ने उन पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।