पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के नशे में की थी मनीष की हत्या!

शराब के नशे में की थी मनीष की हत्या!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यमुनानगर| अशोकविहार कॉलोनी में हुई युवक के हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है। पूछताछ में हत्या का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह का कहना है कि हत्या के आरोपी सोनू, मनीष, रिंका और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उस रात उन्होंने शराब पी रखी थी। हत्या करने से पहले उनका झगड़ा हुआ था लेकिन उस समय निपट गया था। मनीष वहां से अपने घर चला गया। लेकिन हम लोगों का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ। हम उसे पीटना चाहते थे। इसलिए हमने प्लान बनाया कि घर से उसे बुलाया जाए।

वहां पर हमने उसे बुलाकर उससे मारपीट की लेकिन चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। हम उसे जान से मारना नहीं चाहते थे। लेकिन उसकी मौत हो गई। कई घंटे तक तो उन्हें यह पता भी नहीं चला कि मनीष की मौत हो गई। बता दें शनिवार रात जगाधरी के अशोक विहार निवासी मनीष की उसी के चार दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।