गो तस्करों से मुक्त कराए 12 गोवंश
यमुनानगर | गांवभूड़कलां के नजदीक गो तस्करों से पुलिस ने 12 गोवंश को मुक्त कराया। आरोपी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खिजराबाद पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कुछ गोतस्कर पुशओं को वध के लिए यूपी लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने गांव भूड़कलां के पास गाड़ी को रोक लिया। पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उसमें 12 गोवंश मिले।