पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवस्था परिवर्तन के लिए स्वयं पहल करनी होगी : पासवान

व्यवस्था परिवर्तन के लिए स्वयं पहल करनी होगी : पासवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | शहीदयादगार समिति की ओर से रेलवे इंस्टीट्यूट जगाधरी वर्कशाप में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया, जिसमें सीडब्ल्यूएम बीके पासवान मुख्यातिथि रहे। अध्यक्षता संयोजक बृजलाल विशिष्ट रहे।

मुख्यातिथि ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन में प्रत्येक नागरिक को स्वयं आगे आकर पहल करनी होगी। उन्होंने भागीदारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर सुरिंद्र छिंदा उसके साथियों ने भंगड़ा एवं भगत सिंह के गीत द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। अध्यक्ष विनोद कुमार ने भगत सिंह का परिचय दिया। रिटायर्ड प्रिंसिपल एवं कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि अब देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कृत संकल्प हो और व्यवस्था परिवर्तन की प्रक्रिया में अपनी मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक परिदृश्य के लिए भागीदारी सुनिश्चित करें।