- Hindi News
- 13 साल की लड़की को युवक ने शादी का झांसा देकर अगवा किया
13 साल की लड़की को युवक ने शादी का झांसा देकर अगवा किया
यमुनानगर | शहरयमुनानगर थाना क्षेत्र की बलवंत राय कॉलोनी से नाबालिग लड़की लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोस का ही युवक लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। जिस युवक पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया है। वह लड़की से दोगुना उम्र का है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बलवंत राय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बेटी 27 सितंबर की रात को घर से लापता हो गई। सुबह देखा तो वह अपने कमरे में नहीं थी। उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की को अमित शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। एएसआई सुभाष का कहना है कि लड़का लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
मां-बेटीसमेत तीन लापता : अलग-अलगस्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी समेत तीन लोग लापता हो गए। गांव परवालो निवासी सुरजीत सिंह ने बूडिय़ा पुलिस को बताया कि उसकी लड़की नीलम अपनी डेढ़ साल की लड़की सिमरन के साथ 24 सितंबर को किसी काम से बाहर गई थी। लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं आई।