पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से नगदी समेत हजारों का सामान हो गया चोरी

घर से नगदी समेत हजारों का सामान हो गया चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीनानगरकैंप कॉलोनी में चोरों ने सू ने घर को निशाना बनाकर नगदी हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सोमनाथ ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गए थे। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 35 हजार की नगदी, दो मोबाइल अन्य सामान चुरा ले गए।

फैक्टरीके बाहर से बाइक चोरी : कांसापुररोड स्थित प्लाइवुड फैक्टरी के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रटौली निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि वह कांसापुर रोड स्थित प्लाइवुड फैक्टरी में बाइक पर किसी काम से गया था। बाइक को फैक्टरी के बाहर खड़ी करके अंदर काम से चला गया। जब वह काम खत्म करके वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी।