- Hindi News
- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का दफ्तर रहा खाली, लोग परेशान
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का दफ्तर रहा खाली, लोग परेशान
इंडस्ट्रीएरियास्थित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय का सारा स्टॉफ नदारद था। ऐसे में लोग परेशान रहे और काफी देर तक भटकते रहे। परेशानी ये थी कि कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी नहीं था और ऐसे में लोगों को जानकारी देने वाला भी कोई नहीं था। कई लोग तो कार्यालय के बाहर कई घंटे खड़े रहे, लेकिन कोई नहीं आया।
लक्ष्मी गार्डन निवासी तेजेंद्र ने बताया कि उसकी बहन की शादी हुई है। उसका नाम राशन कार्ड से कटवाने के लिए आया था। एक घंटा हो चुका है, लेकिन अब तक कोई नहीं आया। कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी नहीं है। ऐसे में कोई बता भी नहीं रहा है कि कोई आएगा या नहीं। उसका दूसरा चक्कर है।
इसी तरह जम्मू कॉलोनी निवासी राजपाल ने बताया कि उसकी बेटी का नाम राशन कार्ड से कटवाना था, लेकिन कर्मियों ने गलती से दूसरी बेटी का नाम काट दिया। प्रमाण पत्र में बेटी का नाम ठीक कराना है।
मंडोली निवासी कृष्णा रानी ने बताया कि उसका सामान्य राशन कार्ड है। उसके पति बीमार रहते हैं। आय का कोई स्रोत नहीं है। तब भी उसे सस्ता राशन नहीं मिलता है। पहले भी इस संबंध में पत्र डीसी को दिया था। इसी बारे में बात करने के लिए आई थी, लेकिन यहां कोई है नहीं है। जम्मू कॉलोनी निवासी महेंद्र ने बताया कि उसे राशन कार्ड में बहन का नाम कटवाना है, लेकिन यहां कोई नहीं आया।
कोई नहीं था रोकने वाला
सहायकखाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में कुल पांच कमरे हैं, लेकिन यहां पर कोई भी नहीं था। सारे कमरे के दरवाजे खुले थे और कई रिकार्ड भी रखा था। जिसमें कोई भी जा सकता था। उधर,डीएफएससीमंजुला दहिया का कहना है कि कार्ड के डिजीलाइजेशन का काम चल रहा है। स्टॉफ मेरे साथ ही था और हम फार्म देने ही गए थे। कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी मिलने पर कहा कि ऐसा नहीं हो सकता।
यमुनानगर | सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाहर खड़े उपभोक्ता।
यमुनानगर | सुबह साढ़े ग्यारह बजे राशन कार्ड की बंद विंडो दिखाता उपभोक्ता।