- Hindi News
- सरस्वती नदी का कार्य देखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाएगा
सरस्वती नदी का कार्य देखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाएगा
गुरुवारकोसीएम मनोहर लाल खट्टर को सरस्वती नदी शोध संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मिला। उन्होंने सीएम खट्टर से सरस्वती नदी में जलप्रवाह के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सरस्वती विकास प्राधिकरण का गठन करने जा रही है
उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी से बहुत पुराना संबंध रहा है और मैंने महान इतिहासकार एवं सरस्वती नदी को प्रकाशित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वांकेकर के साथ भी काम किया है मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती के उद्गम स्थल आदि बद्री से लेकर सरस्वती के सभी मार्गों पर शीघ्र ही जल धारा प्रवाहित होगी। उन्होंने सरस्वती का कार्य देखने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त करने कि घोषणा की। प्रतिनिधिमंडल में अम्बाला से सांसद रतनलाल कटारिया, भारतभूषण भारती (कुरुक्षेत्र), सरस्वती नदी सोध संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, महामंत्री डॉ. अमित जैन, युधिष्टिर बहल उपस्थित रहे। यमुनानगर (जगाधरी) में स्थित सरस्वती नदी शोध संस्थान, जिसके संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शनलाल जैन 1999 से नदी को पुनर्जीवित करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
यमुनानगर | सरस्वती शोध के पदाधिकारी सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले।