- Hindi News
- हाईटेक होगा नगर निगम, अब हर काम होगा ऑनलाइन
हाईटेक होगा नगर निगम, अब हर काम होगा ऑनलाइन
नगरनिगमयमुनानगर-जगाधरी जल्द ही हाईटेक हो जाएगा। जिस पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। निगम की ओर से पार्षदों को प्रेजेंटेशन देकर इसकी जानकारी दी गई।
सबसे पहले बैठक में निगम की ओर से प्रेजेंटेशन रखी गई। इसमें आईटी कंसल्टेंट पुनीत जिंदल ने बताया कि निगम में ई-टेंडरिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही अन्य योजनाएं सुविधाएं भी इंटरनेट पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का रिकार्ड कंप्यूटीकृत किया जा रहा है। यमुनानगर जोन का 2001 तथा जगाधरी जोन का 2008 तक का रिकार्ड कंप्यूटरीकृत किया जा चुका है। इसी तरह लैंड रेवेन्यू रिकार्ड भी ऑनलाइन होगा। इसके बाद नक्शे का काम भी ऑनलाइन होगा। जिसमें ऑनर को मोबाइल पर मैसेज मिलेगा। इसके अलावा कंप्लेन मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया। जिसमें टोल फ्री नंबर मेल पर शिकायत की जा सकेगी। ये शिकायत संबंधित विभाग अधिकारी के पास जाएगी। हर दो घंटे तक ये सिस्टम अपडेट होता रहा। इसके साथ ही रेंट एंड ट्रेड, डायरी डिस्पैच प्रापर्टी रिकार्ड सबकुछ ऑनलाइन किया जाएगा। साथ ही निगम की ओर से करवा जाने विकास कार्य की जानकारी भी ऑनलाइन होगी।
शहर विधायक एडवोकेट घनश्याम दास ने कहा कि निगम में शामिल कई गांवों में निकासी की समस्या सबसे बड़ी है। इस समस्या के समाधान के लिए योजना बननी चाहिए। उन्होंने बताया कि बुडिया बड़ा गांव है, लेकिन यहां भी पानी निकासी की समस्या है। यहां नालियां टूटी है। अक्सर लोग ये शिकायत करते हैं।
बैठक में आईटी कंसल्टेंट ने बताया कि पार्षदों का अपना लॉगिन बनाया जाएगा। जिसमें उन्हें हर जानकारी मिलेगी। उनके वार्ड में कौन सा काम शुरू होगा, उस पर कितना खर्च आएगा, कितना काम हो चुका है, सारी जानकारी मिलेगी।