पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकंद लाल स्कूल ने नाटक स्पर्धा में जीती ट्रॉफी

मुकंद लाल स्कूल ने नाटक स्पर्धा में जीती ट्रॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलकाउंसिलऑफ साइंस म्यूजियम, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर भारत सरकार द्वारा नेशनल साइंस इंटर जोन नाटक प्रतियोगिता में मुकंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ नाटक की ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसमें छह राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली तथा हरियाणा की 12 टीमों में स्कूल ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। टीम को अतिरिक्त प्रमाण पत्र तथा आठ हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया गया।

हरियाणा पुलिस के हवलदार के रूप में अपने अभिनय का परिचय देते हुए मोहित पपनेजा ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अपने नाम किया। गौरव पराशर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। नाटक बुरे फंसे यमराज की विषय वस्तु पर्यावरण से संबंधी ज्वलंत समस्याएं तथा ऊर्जा बचत रोगों से निराकरण, प्रदूषण, स्वच्छता आदि थे। प्रधानाचार्य शशी बाटला ने नाटक टीम का अभिनंदन करते हुए बताया कि इस गतिविधियों के माध्यम से चेतना जागृत कर हम पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इस नाटक का मंचन जनवरी में किया जाएगा।