पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए दो महिलाओं को पीटकर घर से निकाला

दहेज के लिए दो महिलाओं को पीटकर घर से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवाहमेंदहेज की मांग पूरी होने पर दो लोगों ने दहेज के लिए अपनी प|ियों को पीटर कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौधरी कॉलोनी निवासी गीता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर 2010 को उसका विवाह दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 20 निवासी खेम चंद के साथ हुआ था। विवाह में दिए गए दहेज से उसका पति संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही उसका पति उससे दहेज में और कीमती सामान की माग करने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी होने पर उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति खेम चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, लाजपत नगर की मिश्रा कॉलोनी निवासी सोनू की शादी सहारनपुर के शेखपुरा निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। विवाह में अधिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।