खेत से ट्यूबवेल पंखा इंजन चोरी
यमुनानगर| गांवशहजादपुर में चोरों ने खेतों में लगे ट्यूबवेल का पंखा इंजन चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुडिय़ा के किसान विनोद ने बताया कि उसके गांव शहजादपुर में खेत है। खेतों पर उसने सिंचाई के लिए ट्यूबवेल इंजन लगाया हुआ है। वह खेतों में गया तो वहां से उसके ट्यूबवेल का पंखा इंजन गायब था। उसने इसकी शिकायत बुडिय़ा पुलिस के दी। पुलिस ने जांच के बाद देर शाम अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।