पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेलों से शारीरिक मानसिक विकास में वृद्धि होती : बाजवा

खेलों से शारीरिक मानसिक विकास में वृद्धि होती : बाजवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणयुवाविकास मंडल नगला-जागीर के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्र के जिला युवा समन्वयक डाॅक्टर जीएस बाजवा ने विभिन्न युवा मंडलों गावों के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से हमारे शरीर मानसिक विकास में वृद्धि होती है, वहीं इससे आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वालीबाल, कबड्डी 400 दौड़ की प्रतियोगिताएं करवाई गई। कबड्डी खेल प्रतियोगिता में नगला जागीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और खारबन की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वालीबाल में कड़े मुकाबले में भोगपुर ने प्रथम तथा भोगपुर बी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युवकों की दौड़ में रोहित, पिंजौरा प्रथम, रितेश, सबलपुर द्वितीय अनुज रत्तुवाला तीसरे स्थान पर रहा।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार अमरजीत शर्मा, खेल ग्रामीण युवा विकास मंडल, नगलाजागीर अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, सचिव सर्वजीत एवं सभी सदस्य गुरदेव सिंह, कृष्णलाल, अमरजीत जयप्रकाश, अंकुर,अजमेर सिंह, अशोक, ठाठ सिहं, शंटी शर्मा, अंकुश, आन्नदकुमार गांववासियों द्वारा सहयोग किया गया।

खबरें और भी हैं...