रोटरी क्लब ने बच्चों के दांतों की जांच कराई
यमुनानगर|रोटरी क्लबकी और से एसएनवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कन्या जन्म उत्सव मनाया गया। प्रेजिडेंट अरुण गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इस के बाद क्लब की और से मॉडल टाउन स्कूल में लड़कियों के लिए जागरूकता वर्कशॉप और दयानंद पब्लिक स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।
गुप्ता ने बताया ये कार्यक्रम फिफ्थ नई इंटरेक्ट क्लब के चार्टर सेरेमनी के उपलक्ष्य में किया गया। दांतों की जांच डीएवी डेंटल कॉलेज की टीम ने की। कार्यक्रम में पार्षद संगीता सिंघल, विकास तलुजा, अरविन्द गुप्ता, अर्चना तलुजा, सूरज वर्मा, ललित सलूजा, डॉ. जेके गुलाटी, डॉ. सरिता गुलाटी ने भी विचार व्यक्त किए।