- Hindi News
- National
- दो कारों की टक्कर में एक की मौत, गाड़ी थी विधायक घनश्याम दास की, चला रहा था भतीजा
दो कारों की टक्कर में एक की मौत, गाड़ी थी विधायक घनश्याम दास की, चला रहा था भतीजा
भास्कर न्यूज | यमुनानगर/टांडा
बुधवारशामसाढ़े पांच बजे टांडा (पंजाब) के जाजा चौक फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसाग्रस्त इनोवा गाड़ी यमुनानगर के बीजेपी एमएलए घनश्याम की थी। इसमें उनका भतीजा अभिषेक, अभिषेक की प|ी कनिका, उसके दोस्त प्रतीक भाटिया उसकी प|ी शालनी और बेटी आधिया और सिद्धार्थ शर्मा सभी निवासी यमुनानगर थे। इसमें शालनी को ही मामूली चोट आई। सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शनों के बाद डलहौजी से होकर वापस यमुनानगर लौट रहे थे। जबकि हादसे का शिकार हुई दूसरी गाड़ी आई टेन गाड़ी में सवार बुजुर्ग और चालक की मौत हो गई। हादसा फ्लाईओवर के ऊपर उस समय हुआ जब दसूहा से जालंधर जा रही इनोवा और रांग साइड रही आई टेन गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। आई टेन सवार 80 वर्षीय बुजुर्ग सतपाल सिंह निवासी कोठे (संतपुर) की मौके पर ही मौत हो गई और चालक सतपाल सिंह निवासी कैरे (भूषा) की इलाज के लिए जालंधर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। इसमें चालक सतपाल सिंह की प|ी महिंदर कौर गंभीर रूप घायल हो गए।
यमुनानगर | मनीषके परिजन मौके पर मिले बैग से दस्तावेज चेक करते हुए।