भल्ला कम्यूनिकेशन से लाखों के मोबाइल चोरी
यमुनानगर | नगरनिगम आफिस के सामने स्थित भल्ला कम्यूनिकेशन पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दुकान पर पहले भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है।
छोटी लाइन की दर्शन गली निवासी नरेश भल्ला ने पुलिस को बताया कि उसने शहर के लक्ष्मी सिनेमा के नजदीक भाटला कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान की हुई है। देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह के वक्त वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने दुकान के भीतर जाकर सामान की जांच की तो वहां से करीब डेढ़ लाख रुपए के मोबाइल फोन गायब थे। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके का मुआयना किया।