शहीद रॉकी के भाई ने भेजा सीएम को लेटर
यमुनानगर | शहीदरॉकी के भाई रोहित कुमार ने सीएम को शिकायत भेजी है कि उसे योग्यता के अनुसार नौकरी नहीं दी गई। उनका कहना है कि उसे चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दी गई। जोकि गलत है। उन्होंने सरकार से पहले भी मांग की थी उसे पुलिस में कांस्टेबल पद दिया जाए। क्योंकि वह भी भाई की तरह देश सेवा करना चाहता था। उनका कहना है कि उनके साथ यह मजाक की तरह है। उसके भाई ने देश के लिए जान दी है। लेकिन शहीद के भाई को वायदे के अनुसार नौकरी नहीं दी गई।