पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मी को अपशब्द बोलने पर अड़ी यूनियन, सफाई करने की चेतावनी दी

सफाई कर्मी को अपशब्द बोलने पर अड़ी यूनियन, सफाई करने की चेतावनी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम के ईओ केके जैन का कहना है कि नीरज ने बदतमीजी तो की ही है। उनकी एक फाइल भी फाड़ दी। इसकी शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। आगामी कार्रवाई उन्हीं की तरफ से होनी है। शनिवार को यूनियन सदस्य उनसे मिले थे। उन्हें भी पुलिस को दी गई लिखित शिकायत दी है।

निगम क्षेत्र में 4.80 लाख की आबादी है। नियमानुसार 1198 सफाई कर्मी होने चाहिए, लेकिन निगम में कच्चे-पक्के 700 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मियों की वजह से पहले ही सफाई व्यवस्था का बुरा-हाल है। यदि ये कर्मी भी हड़ताल पर चले गए तो सफाई बुरा-हाल हो जाएगा।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

नगरनिगमयमुनानगर-जगाधरी कार्यालय में सफाई कर्मी से बदतमीजी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर यूनियन ने पुलिस को दो दिन का समय दिया। इस दौरान कार्रवाई करने पर यूनियन ने निगम की सफाई व्यवस्था ठप करने का निर्णय लिया। यह निर्णय यूनियन की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान श्याम लाल ने की। इस बारे में यूनियन ने निगम के ईओ को ज्ञापन भी दिया और निर्णय की जानकारी ईओ को दी।

प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारी से आरटीआई कार्यकर्ता नीरज ने अभद्र व्यवहार किया था। उस समय वहां पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आरोप है कि सफाई कर्मचारी से अभद्र व्यवहार जातिसूचक शब्द बोले हैं। यदि उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।

क्याहै विवाद: शुक्रवारको आरटीआई कार्यकर्ता नीरज निगम कार्यालय में जानकारी लेने आए थे। आरोप है इस दौरान एमई, ईओ अन्य स्टॉफ से उलझ गए। इतना ही नहीं ईओ केके जैन से भी उनकी बहस हुई। इसी दौरान एक सफाई कर्मचारी सेलरी सर्टीफिकेट्स पर ईओ से साइन कराने आया था। आरोप है कि सफाई कर्मी से आरोपी ने बहस की और उसे धमकाया। साथ ही उससे जातिसूचक शब्द भी बोले।

एसएचओबोले जांच करेंगे : थानाशहर प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच करेंगे। अगर शिकायत सही पाई गई तो लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर देंगे। हमारे स्तर पर कोई देरी नहीं है।

सूचना के अधिकार के तहत कोई भी व्यक्ति निर्धारित फीस देकर सूचना की मांग कर सकता है। इसमें बीपीएल कार्डधारक को फीस पर छूट है। अधिकारी को एक महीने में प्रार्थी को वांछित सूचना देनी होती है। यदि समय से सूचना नहीं मिलती तो वे इसके खिलाफ प्रथम अपीलीय अधिकारी को अपी