- Hindi News
- रोडवेज की बसें सीएम का पोस्टर लगा दौड़ती रही, छत पर लगाए होर्डिंग पर निगम ने भेजा नोटिस
रोडवेज की बसें सीएम का पोस्टर लगा दौड़ती रही, छत पर लगाए होर्डिंग पर निगम ने भेजा नोटिस
स्वीप को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान लोकसभा चुनावों की तरह चलाया जाएगा। लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की गाड़ी गांव-गांव जाकर प्रचार करेगी। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली को भी तैयार रहने को कहा। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित स्थान पर ही लगाएं पोस्टर होर्डिंग
सभीविधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के पोस्टर होर्डिंग लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों के अलावा अगर कहीं पर भी कोई होर्डिंग लगा मिलता है तो वह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तुरंत हर जगह दीवारों बिजली के खंभों पर लगे पोस्टर हटा दें।
अन्य डिपो की बसों पर भी लगे हैं सीएम हुड़डा के पोस्टर।
स्वीप को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान लोकसभा चुनावों की तरह चलाया जाएगा।
रोडवेज ने की आचार संहिता की उल्लंघना, डीसी करते रहे मीटिंग
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
डीसीमंदीपसिंह बराड़ आचार संहिता की पालना कराने के लिए अधिकारियों की कार्यालय में मीटिंग ले रहे थे। उनको समझाया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करें। उसके बाद भी दिनभर यमुनानगर रोडवेज की बस सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तारीफ के लगे पोस्टरों के साथ दौड़ती रही। इस पर किसी ने भी कार्रवाई नहीं की। स्थानीय डिपो को छोड़कर अन्य डिपो की बसों का भी यहीं हाल था। जगाधरी बस स्टैंड पर तो सीएम भूपेंद्र हुड्डा के कैलेंडर लगे हुए थे, लेकिन छत पर नेताओं के होर्डिंग लगाने पर नगर निगम ने लोगों को नोटिस भी थमा दिए।
दिशानिर्देश दिए : विधानसभाचुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों चुनाव ड्यूटी में तैनात अन्य अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में अब यह हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जिला यम