पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसा देकर युवती को अगवा किया, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती को अगवा किया, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर |गांव रामपुरमाजरा से एक लड़का युवती को शादी को झांसा देकर अगवा करके ले गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव रामपुर माजरा निवासी मोहन लाल ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो दिन पहले किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उसकी 19 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह काम खत्म करके वापस लौटे तो उसकी लड़की घर से गायब मिली। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव रतनपुरा निवासी मोहित शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।