- Hindi News
- दफ्तर के चक्कर लगाने की बजाए अॉनलाइन शिकायत का बढ़ा क्रेज
दफ्तर के चक्कर लगाने की बजाए अॉनलाइन शिकायत का बढ़ा क्रेज
ऑनलाइनसिस्टम में एक दिक्कत ये भी रही है कि लोग पड़ोसियों आदि की झूठी शिकायत भी कर देते हैं। कर्मचारी शिकायत का निपटान करने को जब मौके पर जाते हैं तो वे फर्जी पाई जाती है। ऑनलाइन मिली 3379 शिकायतों में से 13 रिजेक्ट की गई हैं क्योंकि वे फर्जी पाई गई थी।
ऑनलाइन के फायदे
एकसमय बचता है क्योंकि घर बैठे ही सुविधा मिल जाती है। दूसरा सरकारी कार्यालयों में धक्के नहीं खाने पड़ते। तीसरा लोग जो शिकायत करते हैं अगर निर्धारित समय में उस पर छोटे कर्मचारी काम नहीं करते तो वह ऑटोमेटिक एसडीओ के पास चली जाती है। अगर यहां पर सुनवाई नहीं होती तो इसी तरह वह एक्सईएन, एसई से होते हुए हेड ऑफिस भी पहुंच जाती है। हैरानी इस बात की है कि जब हर हाथ में मोबाइल है तो वे एसएमएस की बजाय ईमेल आदि से शिकायत ज्यादा कर रहे हैं।
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
वक्तकेसाथ लोगों के शिकायत करने का ट्रेंड भी बदल गया है। एक समय था जब लोग बिजली संबंधी शिकायत रजिस्टर में दर्ज करने के लिए पावर हाउस के चक्कर लगाते थे, लेकिन लोग अब तकनीक का ज्यादा फायदा उठा रहे हैं। बिजली निगम को हर माह औसतन 6000 शिकायतें मिलती है। इनमें अधिकतर ऑनलाइन, लेटर या एसएमएस से मिलने वाली शिकायत ज्यादा हैं।
आठमाह में आई 4000 शिकायतें: बिजलीनिगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के पास जनवरी 2014 से लेकर अब तक ऑनलाइन तरीके से करीब 4000 शिकायतें चुकी हैं। यानि औसतन 500 शिकायतें हर माह अधिकारियों को मिल रही है। लोग सिर्फ तकनीक का ही सहारा नहीं ले रहे बल्कि कार्यालयों में लगने वाली भीड़ और परेशानी से भी बचना चाहते हैं।
एसएमएससे कम, ऑनलाइन शिकायत ज्यादा: उपभोक्ताशिकायत निवारण मंच के पास जितनी शिकायतें पहुंच रही है उनमें सबसे ज्यादा ऑनलाइन है। इसके बाद लेटर से और सबसे कम एसएमएस से शिकायत मिली है। गत आठ माह में निगम को ऑनलाइन 3379 शिकायतें मिली जिनमें से 3339 का निपटारा कर दिया। लेटर से मिली 505 शिकायतों में से 498 का और एसएमएस से मिली सभी 43 शिकायतों को दूर कर दिया गया।
सबसेज्यादा मीटर खराब : निगमको जितनी शिकायतें मिली हैं उनमें सबसे ज्यादा शिकायतें मीटर खराब होने की है। किसी का मीटर चलता नहीं, किसी की सील टूटी है तो किसी की रीडिंग ज्यादा रही है। ऑनलाइन मिली शिकायतों में से मीटर से संबंधित 2210, बिल की 176 कनेक्शन संबंधी 133 शिकायतें मिल