- Hindi News
- शहर की मुख्य सड़क निर्माण दो विभागों के बीच उलझा, लोग परेशान
शहर की मुख्य सड़क निर्माण दो विभागों के बीच उलझा, लोग परेशान
सिर्फ निगम की सड़क ही नहीं, ऐसी ही परेशानी नेशनल हाइवे पर भी है। हाइवे पर पाइप डालने के कारण एक (वनवे सड़क) ओर से आवाजाही रोकी गई। काम पूरा हो चुका है, लेकिन एनएच भी हाइवे ठीक नहीं करा रहा है। इससे हाइवे पर अभी भी वाहनों की आवाजाही सिंगल रोड पर हो रही है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और जाम लग रहा है। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान भी नहीं दे रहे हैं।
निगम के वार्ड चार से पार्षद मौजी सेठी का कहना है कि ये मुख्य सड़क है, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। वर्क अलॉट हो चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हो पा रहा है। कई बार ठेकेदार अधिकारियों से काम शुरू कराने की मांग कर चुके हैं। निगम अधिकारियों को चाहिए कि जल्द से जल्द काम शुरू कराएं, ताकि लोगों को राहत मिले।
सडक के ये हालात हैं जगाधरी शहर हाइवे को जोड़ने वाली सड़क के।
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
जगाधरीशहरको हाइवे से जोडऩे वाली सड़क निर्माण का मामला दो विभागों के बीच उलझ कर रह गया है। दोनों विभागों की इस हीलाहवाली का खामियाजा यहां से गुजरने वाले 25 हजार से अधिक लोगों को उठाना पड़ रहा है। यह दिक्कत एक महीने से बनी हुई है, लेकिन विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
जगाधरी शहर को नेशनल हाइवे से जोडऩे वाली सड़क पर जलभराव की समस्या थी। इसके समाधान के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से नया सीवरेज डाला गया। इससे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर मिट्टी से बरसात में कीचड़ बन रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। निगम की ओर से सड़क निर्माण के लिए ठेका दिया गया, लेकिन ठेकेदार काम शुरू नहीं करा रहा है।
यूंअटका मामला:ये सड़कपुलिस चौकी से लेकर बुड़िया चौक तक है। शहर में जाने के लिए यह शार्टकट है। जगाधरी के बाजार में आने जाने के लिए बुडिया अन्य गांवों से गुजरते हैं। करीब हर रोज 25 हजार से लोग यहां से गुजरते हैं। लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो रहा। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क निर्माण के लिए निगम वर्क अलॉट कर चुका है, लेकिन ठेकेदार काम नहीं करा रहा है।
मेनहोलका लेवल उंचा उठा, नहीं शुरू करा सकते काम: नगरनिगम से सड़क निर्माण का ठेका लेने वाले ठेकेदार मोहित का कहना है कि पब्लिक हेल्थ ने सीवरेज डाले हैं, लेकिन मेनहोल का लेवल सड़क से ऊंचा कर दिया है। सड़क को इतना ऊंचा नहीं उठाया जा सकता। जब तक मेनहोल