पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट का जुगाड़ करने के लिए दिल्ली में डाला डेरा

टिकट का जुगाड़ करने के लिए दिल्ली में डाला डेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये हैं यमुनानगर सीट पर जातिगत समीकरण

पंजाबी36 हजार

वैश्य 13 हजार

जाट जट सिख 18 हजार

ब्राह्मण 23 हजार

मुसलमान 25 हजार

कांबोज 10 हजार

एससी 35 हजार

गुर्जर 2500 सौ

सैनी 3500 सौ

अन्य शेष

जरनल वोट एक लाख 22 हजार, बीसी वोट 40 हजार एससी वोट 35 हजार है।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

यमुनानगरविधानसभासीट पर टिकट के लिए भाजपा में घमासान मचा है। टिकट के लिए कई नेताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रखी है और इन दिनों जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो गए। वे पुराने कार्यकर्ताओं नेताओं का पत्ता साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। टिकट के चक्कर में ये नेता कई दिनों से भाजपा के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में गोटियां फिट करने में लगे हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि संघ पुराने कार्यकर्ताओं पर इन दिनों सक्रिय हुए नेताओं की सिफारिश कितनी भारी पड़ती है।

शास्त्री कॉलोनी निवासी उद्योगपति राम निवास गर्ग भाजपा में सक्रिय हो गए। अगस्त माह में कैथल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने से पूर्व रामनिवास गर्ग ने शहर में काफी शक्ति प्रदर्शन दिखाया था। अब विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट के लिए कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

सीएमओभी गोटी फिट कर रहे है टिकट के लिए दिल्ली में : नारनौलके सीएमओ डॉक्टर विजय दहिया भी टिकट के लिए लाइन में लगे हैं। उन्होंने भी टिकट लेने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई है। बीरेंद्र सिंह भी अपने समर्थकों की लिस्ट में डॉक्टर विजय दहिया का नाम भेज चुके हैं। डॉक्टर का कहना है कि लंबे समय से आरएसएस से जुड़े है। शहरी सीट में 62 गांव आते हैं। जिस प्रत्याशी की पकड़ ग्रामीण क्षेत्र में होगी। उसको ही कामयाबी मिलेंगी। भाजपा से टिकट के दावेदार घनश्याम दास का कहना है कि 1967 में आरएसएस से जुड़े गए थे। 14 साल से भाजपा में अहम भूमिका निभा रहे है।

इनकाभी दिल्ली लगा हैं आना जाना: बीएसपीके पूर्व प्रत्याशी रोशन लाल कांबोज, रोजी मलिक आनंद, राकेश त्यागी मदन चौहान का दिल्ली में टिकट के लिए खूब चक्कर लग रहे हैं।