डीयू में अभाविप की जीत पर खुशी मनाई
यमुनानगर| दिल्लीयूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चारों सीटें जीतने पर जिले में जश्न मनाया गया। अभाविप सदस्यों ने खालसा कॉलेज के सामने लड्डू बांटे और एक दूसरे को बधाई दी। परिषद के जिला संयोजक जतिन गर्ग विभाग संगठन मंत्री कुलदीप पुनिया ने कहा कि अभाविप की जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत है। अभाविप ने कांग्रेस की एनएसयूआई का सुपड़ा साफ कर दिया है। एनएसयूआई चुनाव के प्रभारी दीपेंद्र हुड्डा को दिल्ली के विद्यार्थियों ने करारा जवाब दिया कांग्रेस द्वारा किए गए भ्रष्टाचार युवाओं के साथ नौकरियों में भेदभाव के कारण दिल्ली में पढऩे वाले हरियाणा के छात्रों में दीपेंद्र हुड्डा की भेदभाव की राजनीति का बदला लिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय कर दी है। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भगवा लहराएगा। यह संकेत हरियाणा के युवाओं ने दिल्ली में दे दिया है। मौके पर विभाग प्रमुख सुरेंद्र सिंह, गौरव, दिव्यांशु, अरविंद राणा, रजत, विनय मौजूद रहे।