- Hindi News
- मारपीट के आरोप में नौ के खिलाफ मामला दर्ज
मारपीट के आरोप में नौ के खिलाफ मामला दर्ज
सदरयमुनानगरपुलिस ने मारपीट में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले में अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुई है।गांव तिगरा निवासी मन्नी ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही विकास अजय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर शाम वह अपने दोस्त अमरजीत के साथ किसी काम से जा रहा था। रास्ते में विकास अजय ने अपने दोस्त दुष्यंत सूरज के साथ मिलकर उन दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
उधर, गांव नाहरपुर निवासी आसमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के ही दिलशाद, साहीना, इस्लाम, जलील सजीदा ने मिलकर उसे पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।