पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 101 महिलाओं के साथ निकली कलश यात्रा

101 महिलाओं के साथ निकली कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | गीताभवन मंदिर में श्री गीता भवन मंदिर निर्माण समिति द्वारा शनिवार को श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह कथा 19 सितंबर तक चलेगी। दोपहर को भंडारे पर प्रसाद ग्रहण के साथ इसका समापन होगा। शुभारंभ से पहले 101 महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर मंदिर परिसर से यात्रा निकाली। कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर में जाकर संपन्न हुई। समिति के प्रधान जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कथा व्यास आचार्य अवधेश मिश्र जी होंगे। शनिवार को सबसे पहले कलश यात्रा निकाली गई। उसके बाद मूल पाठ पैतृक पूजन किया गया। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगी। पूर्ण आहुति 19 सितंबर को दोपहर बाद होगी। इससे पहले कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ रवाना हुई। यात्रा के लिए मार्केट में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। मौके पर समिति के वरिष्ठ उपप्रधान रोशन लाल भाटिया, उपप्रधान राकेश नारंग, महामंत्री शूरवीर सेठ, कोषाध्यक्ष गौरव मानकटाला, मंत्री संजय गुप्ता सदस्य पंडित अमृतसरिया राम शर्मा मौजूद रहे।