पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े

चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | जगाधरीमें दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रेलवे रोड निवासी शशीकांत ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जगाधरी बाजार स्थित अपनी दुकान बंदकर रात को घर चला गया था। सुबह आया तो शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान से 3300 रुपए की नगदी अन्य सामान चोरी कर लिया। इसकी कीमत 25 हजार रुपए है। उधर, श्याम सुंदर पुरी निवासी द्वारिका दास ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से 20 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया।