पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच पशु मुक्त कराए, दो तस्कर गिरफ्तार

पांच पशु मुक्त कराए, दो तस्कर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | पशुओंको गाड़ी में भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे पशु तस्करों से पुलिस ने पांच भैंस मुक्त करवाई। पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। फर्कपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर मवेशियों को टाटा एस में भरकर ससौली मार्ग से वध के लिए यूपी लेकर जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ससौली मोड़ के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी पशु तस्कर मवेशियों को वाहन में भरकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब वाहन को रोककर चेक किया तो उसमें पांच भैसें भरी हुई थी। तस्करों की पहचान बराड़ा निवासी तरनजीत सलीम खान के रूप में हुई।