- Hindi News
- ितगरा में खोली पुलिस चौकी, एक युवक गिरफ्तार
ितगरा में खोली पुलिस चौकी, एक युवक गिरफ्तार
स्टेडियमनिर्माणको लेकर तिगरा गांव में चल रहा तनाव अब कम होने लगा। लेकिन गांव में तैनात फोर्स अभी तक कम नहीं की। इस गांव में अजनबियों के घुसने पर पाबंदी है। गांव में घुसने से पहले आपकी वीडियोग्राफी होगी। जिसमें आपको खुद का नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर बताना होगा। प्रशासन ने सुरक्षा की लिहाज से गांव के रास्ते पर बैरीकेड लगाकर इस तरह की व्यवस्था की है। पहले गेट पर डीएसपी हेडक्वार्टर एडीएम जगाधरी डॉक्टर आदित्य दहिया पुलिस बल साथ तैनात है। पुलिस हर वक्त गांव में दौरा कर रही है। रोजमर्रा के काम के लिए लोगों को हल्की छूट दी हुई है। ध्यान रहे इस गांव में सवर्ण दलित पक्ष में तीन दिन पहले हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें ढाई दर्जन लोग घायल हुए थे। तभी से इस गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
डीसी मंदीप बराड़ ने बताया कि गांव के दोनों पक्षों को शामिल कर शांति कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्य के साथ बैठक हुई है। सभी ने गांव के शांति बनाने की लिए विश्वास जताया है। गांव का माहौल सुधर रहा है। सभी ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए बार-बार चेताया जा रहा है। यदि किसी भी तरह की दिक्कत है तो गांव में तैनात अधिकारी पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क करें।
100 से ज्यादा पर है केस
सदरपुलिस ने दोनों पक्षों के 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि लवीश कुमार को मारपीट एससी एसटी एक्ट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। एसपी ने बताया कि गांव में धारा 144 लगी है। फोर्स भी सुरक्षा के लिए तैनात है। इस गांव का माहौल खराब हो। इसके लिए गांव में अस्थाई पुलिस चौकी खोल दी गई है।
हमभी शांति के पक्ष में हैं
शांतिकमेटी के सदस्यों भी गांव में शांति के लिए लोगों से संपर्क कर रहे है। ध्यान रहे दोनों पक्षों के पांच-पांच व्यक्ति कमेटी के शामिल है। अधिकारी भी दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठ कर रहे है।