पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोन देने पर बैंक परिसर में हंगामा

लोन देने पर बैंक परिसर में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगाधरी | पंजाबनेशनल बैंक वर्कशाप ब्रांच द्वारा रेल कर्मचारी को लोन दिए जाने पर कुछ लोगों ने बैंक परिसर में हंगामा किया। लोगों का कहना है कि जब बैंक द्वारा रेल कर्मचारियों को सेलरी के अगेस्ट पर्सनल लोन दिया जाता है तो उन्हें क्यों नहीं दिया जा रहा।

रेल कर्मचारी जसबीर सिंह ने बताया कि वे बैंक मैनेजर आरके चावला के पास लोन लेने आए थे। उन्हें उनके बेटे की शादी के लिए लोन चाहिए था। पहले मैनेजर ने कहा कि वे अपने घर के बिजली का बिल लेकर आएं। उनका घर अम्बाला के पास ही एक गांव में है। वह उसका बिल ले आए। फिर मैनेजर कहने लगे कि यदि उनका घर यमुनानगर में है तभी वे उन्हें लोन दे सकते हैं या फिर वे वर्कशाप से लिखवा कर दें कि वे लोन लेने के बाद अपनी ट्रांसफर नहीं करवाएंगे। वे सरकारी कर्मी है, लेकिन बैंक अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं।

लोगलोन लेने के बाद अपना ट्रांसफर करवा लेते हैं:

बैंकमैनेजर आरके चावला ने बताया कि उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कम से कम सौ लोगों ने लोन लिए हैं, जो नियमानुसार ही है। इससे पहले कई रेल कर्मचारियों ने हमारे बैंक से लोन लेकर धोखे से दूसरे बैंक से भी लोन ले लिया। जब हम उसका पता करने गए तो वह वहां नहीं मिला। अब रिकवरी की जिम्मेदारी भी हम लोगों पर ही होती है। इसलिए हम उसे ही लोन दे रहे हैं जिसकी यमुनानगर में ही कोई प्रोपर्टी हो या वह रेलवे वर्कशाप से लिखवाकर दे कि जब तक वह लोन नहीं चुका देता। वह अपना ट्रांसफर कहीं और नहीं करवाएगा।