पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते चार पकड़े

पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते चार पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमहलांवालीके पास लगे पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात देने की योजना बनाई जा रही थी लेकिन ऐन मौके पर इसकी भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। जगाधरी पुलिस ने गांव महलांवाली के श्मशान घाट से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक मौके से भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टे, कारतूस लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

सदर जगाधरी थाना प्रभारी शिलावंती सैनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव महलांवाली में श्मशान घाट के नजदीक कुछ युवक डकैती की योजना बना रहे हैं। जैसे ही पुलिस उन्हें पकड़ने वहां पहुंची वे वहां से भागने लगे। पुलिस ने काफी दूर तक उनका पीछा कर चार युवकों को पकड़ लिया। एक युवक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो देसी कट्टे, कारतूस लोहे की रॉड बरामद हुई। आरोपियों ने बताया है कि वे गांव महलांवाली से आगे लगे पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे।

यमुनानगर के ही हैं आरोपी

पूछताछमें आरोपियों की पहचान गांव महलांवाली निवासी कमलजीत, राजेश कॉलोनी निवासी राहुल मसीह, गौरी शंकर मंदिर जगाधरी निवासी अरुण, नहर कॉलोनी निवासी घनश्याम के रूप में हुई। जबकि मौके से भागने में कामयाब हुए आरोपी की पहचान गुलाब नगर निवासी निम्मा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अन्यवारदातों में हो सकता है हाथ

थानाप्रभारी शिलावंती सैनी का कहना है कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान अन्य वारदातों के खुलासा होने की भी उम्मीद है। उनका कहना है कि जो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हुआ है उसकी तलाश की जा ही है।