आढ़ती राजबीर से मांगी पांच लाख की चौथ
जगाधरीअनाजमंंडी के आढ़ती के घर पर पत्र भेज कर पांच लाख की चौथ मांगी गई है। पत्र मिलने के बाद से आढ़ती उसका परिवार दहशत में हैं। उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में लगी है। लेटर में आढ़ती से पांच लाख रुपये की चौथ मांगी गई है।
यहलिखा है लेटर में : मिस्टरराजबीर हम आपके घर का दौरा कर चुके हैं। सारी जानकारी हमारा आदमी ले चुका है। आपकी आर्थिक हालत की भी हमें पूरी जानकारी है। हमें इस समय पांच लाख रुपए आप से चाहिए। यह रकम आपके लिए बहुत छोटी है। हम आएंगे रकम घर पर तैयार रखना। हम जल्दी आपसे संपर्क करेंगे। आपके पास 24 सितंबर तक का समय है। इसके बाद यह रकम आपके पास हर वक्त उपलब्ध होनी चाहिए। पत्र गुप्त रखना नहीं, तो एक गलती जिंदगी गवाने के लिए काफी होती है।
पुलिस प्रवक्ता जगबीर सिंह का कहना है कि शिकायत मिल गई है। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।
मंगलवार को ही मिला लेटर
आढ़तीराजबीर सिंह ने बताया कि वह एडवोकेट है, लेकिन कोर्ट में प्रेक्टिस नहीं करता। उसकी जगाधरी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। कैल निवासी आढ़ती ने बताया कि पत्र डाक के माध्यम से आया है। दोपहर को पत्र लेकर डाकिया आया। लेटर उसी के नाम था। जैसे ही लेटर खोलकर देखा तो उसमें पांच लाख रुपये देने की मांग की गई थी। उनका कहना है कि पहले तो वह कुछ देर समझ नहीं पाया लेकिन बाद में वह लेटर को लेकर सदर जगाधरी थाने में पहुंचे। लेटर की एक कॉपी थाने में दी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ सामने पाएगा। उनका कहना है कि अभी तक उनके पास कोई फोन नहीं आया है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।