पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के सामने की सड़क खस्ता, 30 साल से निगम ने नहीं कराई मरम्मत

बस स्टैंड के सामने की सड़क खस्ता, 30 साल से निगम ने नहीं कराई मरम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकेबस स्टैंड के सामने 50 मीटर सड़क के खस्ताहाल टुकड़े की मरम्मत नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी नहीं करा रहा है। एक-दो साल नहीं, तीस साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन निगम से इस सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई। खस्ताहाल सड़क के इस टुकड़े से बस स्टैंड आने वाले और काॅलोनी के लोग परेशान हैं। लेकिन नगर निगम अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।

जगाधरी वर्कशाप रोड से बस स्टैंड यमुनानगर की ओर मुड़ते हुए सड़क खराब है। कुछ साल पहले नगर निगम ने बस स्टैंड के सामने वाली सड़क को कंकरीट का बनवा दिया था, उस समय भी इस टुकड़े को छोड़ दिया गया था। अर्से से लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

एक,नहीं दो विभागों में शिकायत दी : गुरमीत सुधारसभा टैगोर गार्डन के महासचिव गुरमीत सिंह का कहना है कि यह मुख्य सड़क है। हर रोज यहां से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सड़क खराब होने की वजह से हादसे भी हो चुके हैं। कई बार निगम में इस हिस्से की मरम्मत की मांग की जा चुकी है। निगम के एक अधिकारी ने बताया था कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के क्षेत्र में आती है, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग में भी कई बार शिकायत दी गई। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। 50 मीटर सड़क बनने से हजारों लोगों को फायदा मिल सकता है।

पत्थरलगते हैं लोगों को : काॅलोनीनिवासी संजीव ने बताया कि खस्ताहाल सड़क पर पत्थर बिखरे हुए हैं। कई बार बस से गुजरते हुए पत्थर चिटक कर लोगों को लगते हैं। साथ ही दिनभर यहां धूल उड़ती रहती है।

विश्वकर्मा चौक से जोड़िया नाके तक का क्षेत्र नगर निगम में आता है। लेकिन सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग की है। सड़क पर फुटपाथ भी नहीं है और सड़क की चौड़ाई भी कम है। जिसे देखते हुए तीन महीने पहले नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से मरम्मत के लिए 56 लाख रुपए पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए गए थे। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग ने काम कराया था। निगम अधिकारियों का मानना था लेकिन निगम अपने क्षेत्र में इस सड़क के टुकड़े की मरम्मत नहीं करा पा रहा है। ध्यान रहे कि बस स्टैंड मोड़ से कमानी चौक तक सड़क पीडब्ल्यूडी की है।

कल ही अधिकारी दौरा करेंगे : जैन

नगरनिगम यमुनानगर जगाधरी के ईओ केके जैन का कहना है कि बस स्टैंड की ओर जाने वाला सड़क का यह टुकड़ा यह नगर निगम का क्षेत्र है। कल ही अधिकारी यहां का दौरा करेंगे और इसे चेक कराया जाएगा। प