- Hindi News
- बच्चों ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
बच्चों ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
यमुनानगर| राजकीयमाध्यमिक विद्यालय मिल्क सुखी में दी हरियाणा भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान में पल्स पोलियो अभियान और मतदान जागृति रैली का आयोजन किया गया। इसे स्कूल की मुख्याध्यापिका किरण लता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व मास्टर रामनाथ और स्काउट मास्टर सुरजीत सिंह गिल ने किया। रैली में सभी बच्चों ने हाथों में बैनर, पोस्टर तख्तियां उठाए हुए थी। उन्होंने लोगों को स्वच्छता, पोलियो अभियान, मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली पूरी उमंग उत्साहपूर्वक गांव की सभी गलियों, चौराहों से निकलती हुई स्कूल में ही संपन्न हुई। मौके पर गांव की सरपंच, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल की अध्यापिका मनदीप समेत अन्य मौजूद रहे।